Home उत्तर प्रदेश बहराइच में मंगलसूत्र लूट का 24 घंटे में खुलासा:मुठभेड़ में एक आरोपी...

बहराइच में मंगलसूत्र लूट का 24 घंटे में खुलासा:मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में लगी गोली; साथी बाइक लेकर फरार, छीना मंगलसूत्र और तमंचा बरामद

0
0


बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। बुधवार देर रात क्राइम ब्रांच और मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर को सुआगाड़ा निवासी गंगोत्री अपने फूफा के घर जंगलीनाथ, नानपारा से वापस लौट रही थीं। गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले बाइक सवार 2 युवकों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद मटेरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के जल्द खुलासे के लिए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने 3 पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से संदिग्धों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। नहर मोड़ पर रोकने पर फायरिंग का आरोप बुधवार देर रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर स्वॉट टीम और मटेरा पुलिस ने बिलवा नहर मोड़ के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया, जबकि उसका साथी असलम बाइक लेकर नानपारा की तरफ भाग निकला। छीना मंगलसूत्र, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब निवासी अगपुरब शेख दाहिर, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, चोरी की होंडा साइन बाइक और महिला से छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया है। बरामद बाइक का नंबर UP32GW4289 बताया गया है। घायल आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा केस मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी रिसिया भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, फुल्ली उर्फ तूफान उर्फ रकीब के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस अब फरार आरोपी असलम की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here