दुबौलिया बाजार के धर्मूपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति का माहौल रहा। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि मांगी। भंडारे को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और सेवाभाव से काम किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटने से लेकर व्यवस्था संभालने तक, कार्यकर्ताओं ने अहम योगदान दिया। इस अवसर पर अतुल कुमार पटवा, प्रियांशु मोदनवाल, रवि गुप्ता, समीर मध्देशिया, हिमांशु पटवा और हर्षित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर भंडारे की व्यवस्थाओं को ठीक से संभाला। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि धार्मिक पर्वों पर ऐसे कार्यक्रम आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता बढ़ाते हैं। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से इलाके में सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। आयोजन के आखिर में सभी के सहयोग के लिए आभार जताया गया।
Home उत्तर प्रदेश धर्मूपुर दुबौलिया बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारा संपन्न:श्रद्धालुओं ने उत्साह के...
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































