BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सिसवा स्टेशन पर पेयजल स्टैम्प पोस्ट पर गंदगी और काई:यात्री काई और...

सिसवा स्टेशन पर पेयजल स्टैम्प पोस्ट पर गंदगी और काई:यात्री काई और बदबू के बीच प्यास बुझाने को मजबूर, कमाई वाले स्टेशन की अनदेखी

0
0

पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे ज्यादा कमाई वाले स्टेशनों में से एक सिसवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने पेयजल स्टैम्प पोस्ट लंबे समय से गंदगी और काई से भरे हैं। यात्रियों को काई और बदबू के बीच अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। प्लेटफॉर्म पर लगे स्टैम्प पोस्टों के आसपास काई जम गई है और गंदगी का ढेर लगा है। पानी पीने की इन जगहों की नियमित सफाई नहीं होती, जिससे वहां से बदबू आती है। इससे साफ पानी की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और दूर से आने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। रेलवे को इस स्टेशन से अच्छी कमाई भी होती है। इसके बावजूद यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज करना चिंता की बात है। पानी जैसी जरूरी सुविधा वाली जगहों पर गंदगी और बदबू से यात्रियों को संक्रमण का डर भी सता रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के सभी स्टैम्प पोस्टों की तुरंत सफाई कराई जाए। उन्होंने आसपास जमी काई हटाने और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करने को भी कहा है। यात्रियों का कहना है कि कमाई वाले स्टेशन के तौर पर यहां सुविधाओं और साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि स्टैम्प पोस्टों की समय-समय पर सफाई होती रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इनकी सफाई करवा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here