BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश केंदुआ-पुरवा मार्ग की हालत खराब:नाली न होने से घरों का गंदा पानी...

केंदुआ-पुरवा मार्ग की हालत खराब:नाली न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा; बाइक सवार फिसलकर गिर रहे

0
2
केंदुआ-पुरवा मार्ग की हालत खराब:नाली न होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा; बाइक सवार फिसलकर गिर रहे

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में लाल केंदुआ गांव से पुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत बहुत खराब है। सड़क पर कीचड़, गंदगी और पानी भरा रहता है। नाली न होने के कारण घरों का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे यह रास्ता तालाब जैसा बन गया है। यह मार्ग सैकड़ों ग्रामीणों के आने-जाने का जरिया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण अनिल और छोटू सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गंदगी और पानी जमा होने से मच्छरों की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे कई बीमारियों के फैलने का खतरा है। बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लाल केंदुआ से पुरवा मार्ग पर जल्द से जल्द पक्की सड़क और नाली बनाने का आग्रह किया है, ताकि उन्हें कीचड़ और गंदगी से छुटकारा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here