श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक स्थित मल्हीपुर बाजार की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब है। यह सड़क जगह-जगह गड्ढों से भरी है। पानी निकलने का सही इंतजाम न होने के कारण हल्की बारिश में भी पूरी सड़क पर पानी भर जाता है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ जमा होने से आने-जाने वालों को काफी दिक्कत होती है। यह रास्ता क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी से मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय तक लोग रोज आते-जाते हैं। दिन-रात एंबुलेंस भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। इसके अलावा, आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। बरसात में पानी और कीचड़ भरा होने से बच्चों, मरीजों, कर्मचारियों और बाजार आने वाले लोगों को खास परेशानी होती है। सड़क की इस खराब हालत का असर मल्हीपुर बाजार के व्यापारियों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रशीद, बबलू, अमित और सुरेश ने बताया कि वर्षों से सड़क की ऐसी ही हालत है। बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन...
भोपाल| भोपाल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब और विकराल रूप लेता जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों...




































