श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के हरदत्त नगर गिरन्ट के मजरा मुरावन पुरवा में मुख्य सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है। यह सड़क गांव के गांवट माता मंदिर को जोड़ती है। यहां बारिश न होने पर भी कीचड़ जमा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। हरदत्त नगर गिरन्ट के मजरा मुरावन पुरवा में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा है। ईंटें उखड़ गई हैं और पूरा रास्ता कीचड़ से भर गया है। लोगों को इसी रास्ते से रोज आना-जाना पड़ता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को निकलने में बहुत दिक्कत होती है। फिसलन के कारण लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। गांवट माता मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को भी इसी खराब रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश न होने पर भी यहां कीचड़ रहता है। बारिश में तो रास्ता और भी मुश्किल हो जाता है। पानी निकलने का कोई इंतजाम न होने से सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे कीचड़ और बढ़ जाता है। बारिश के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के हरदत्त नगर गिरन्ट के मजरा मुरावन पुरवा की मुख्य सड़क पर जल्द पक्की सड़क या इंटरलॉकिंग लगाई जाए। साथ ही नाली का इंतजाम भी किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आने-जाने की दिक्कत से छुटकारा मिल सके।
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन...
भोपाल| भोपाल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब और विकराल रूप लेता जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों...




































