महराजगंज में सोमवार को इटाहिया मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के बीच एक अनोखा नजारा दिखा। सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी, जिसमें कई श्रद्धालु बैठे थे। इसी दौरान ट्रॉली पर एक महिला कुर्सी पर आराम से बैठी नजर आई। ट्रॉली आगे बढ़ रही थी और महिला कुर्सी पर बैठकर खुले वातावरण में हवा का आनंद ले रही थी। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जब इस दृश्य पर पड़ी, तो उनका ध्यान भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ओर चला गया। महिला का यह अंदाज राहगीरों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। कई लोगों ने इसे ‘देसी नुस्खा’ बताया। हालांकि, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर इस तरह यात्रा करना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है। इसके बावजूद इटाहिया मंदिर मार्ग पर यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
बहराइच में 5 साल के मासूम पर कुत्ते का हमला:चेहरे को...
बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र के कारिडीहा गांव में एक पांच साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 10...






































