BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में बनी नई पानी की टंकी:परसा लाल शाही चौराहे के पास...

बस्ती में बनी नई पानी की टंकी:परसा लाल शाही चौराहे के पास गांव वालों को मिलेगा साफ पानी, दूर होगी समस्या

0
4

बस्ती। साउघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसा लाल शाही में एक नई पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे अब स्थानीय ग्रामीणों को पीने के साफ पानी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यह सरकारी पानी की टंकी लाल शाही चौराहे के आगे, आलम हायर सेकेंडरी स्कूल के पश्चिमी हिस्से में स्थापित की गई है। स्थानीय निवासी मोहम्मद मारूफ, अनवर अली, जावेद खान और फैयाज ने बताया कि इस टंकी के चालू होने से जमतसही समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलेगी और शुद्ध पानी उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here