BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विशेश्वरगंज बाईपास पर जलभराव, गड्ढे में गिरने का खतरा:बस स्टॉप से श्रीनगर...

विशेश्वरगंज बाईपास पर जलभराव, गड्ढे में गिरने का खतरा:बस स्टॉप से श्रीनगर चौराहा मार्ग पर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी

0
4


बहराइच के विशेश्वरगंज ब्लॉक में बस स्टॉप से श्रीनगर चौराहा जाने वाले बाईपास मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। श्मशान घाट से पहले सड़क का करीब आधा हिस्सा पानी में डूबा रहता है। पानी भरा होने के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के गड्ढे में गिरने का खतरा बना रहता है। राहगीरों का कहना है कि लंबे समय से इस जलभराव के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है। उनकी शिकायत है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। राजकुमार, रितेश, रघुनाथ राम और महेश समेत कई राहगीरों ने बताया कि इस रास्ते पर कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here