महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में करमहा चौराहे से मड़ईया गांव जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क के किनारे नाली नहीं होने से पानी सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में महाराजगंज के जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी थी। लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है। रामसेवक यादव, महंत कनौजिया, सुभाष, रमेश, प्रहलाद यादव, शंकर, श्याम सुंदर यादव, पिंकी, बाल गोविंद और अनूप समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द सड़क को ठीक कराया जाए और नाली बनवाई जाए, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
जहरीली शराब कांड को लेकर सीएम से जीतू पटवारी ने की...
“मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं है, निलंबन न्याय नहीं है और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं है”
भोपाल, 8 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के...






































