
नानपारा में श्री नवदुर्गा पूजा समिति की एक बैठक हुई, जिसमें आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए विस्तृत कार्यक्रम तय किए गए। यह बैठक 6 सितंबर 2026, रविवार को रात 8 बजे विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र गुप्ता ने की और संचालन दिलीप जायसवाल ने किया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस साल महोत्सव के दौरान कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें कार्यकर्ता सम्मान समारोह, सनातन संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता, आरती थाल सज्जा प्रतियोगिता, कन्या पूजन और नारी सशक्तिकरण जैसे आयोजन शामिल हैं। समिति के पदाधिकारियों ने सभी लोगों से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर गणेश सिंह, आनंद श्रीवास्तव, रमेश पाठक, राजेश वर्मा, अशोक वर्मा, जसपाल मिश्र, शुभम गुप्ता, राहुल कश्यप, अशोक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, देवांश, प्रतीक जायसवाल, सुरेश मिश्र, रामजी गुप्ता, समर गुप्ता, मायाराम यज्ञसैनी, दरबारी लाल और करन यज्ञसैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अपराध शाखा व चुनाव सेल का किया...
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित अपराध शाखा व चुनाव सेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान...



































