BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बसभरिया पुरैना में बिजली गिरने से गाय की मौत:तेज गरज-चमक के बीच...

बसभरिया पुरैना में बिजली गिरने से गाय की मौत:तेज गरज-चमक के बीच पेड़ से टकराकर चपेट में आई, परिवार पर आर्थिक संकट

0
3

श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक के बसभरिया पुरैना गांव में तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। जानकारी के अनुसार, बिजली पहले एक पेड़ पर गिरी, जिससे पेड़ थोड़ा फट गया। इसी दौरान पेड़ के पास बंधी गाय भी बिजली की चपेट में आ गई। गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ अपनी जगह पर खड़ा है और गिरा नहीं है। मृत गाय की कीमत करीब 45 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गाय सुबह और शाम को करीब 5-5 लीटर दूध देती थी। इस दूध को बेचकर ही परिवार अपना घर चलाता था। यह परिवार खेती और पशुपालन पर निर्भर है। गाय के पेट में करीब दो महीने का बच्चा भी था। उसका एक चार महीने का बछड़ा भी है। परिवार ने बैंक से दो जगह लोन लिया था, जिसकी किस्तें गाय के दूध की कमाई से चुकाई जा रही थीं। गाय की मौत के बाद परिवार के सामने बड़ा आर्थिक संकट आ गया है। विनोद कुमार यादव ने बताया कि घटना के समय वह अपने पशुओं के लिए चारा ला रहे थे। अचानक तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरी और गाय उसकी चपेट में आ गई। कुछ ही देर में गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। डायल 112 पर भी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। विनोद कुमार यादव ने कहा कि गाय के जाने से परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here