बस्ती जिले के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में हफ्तों से खांसी का सिरप उपलब्ध नहीं है। इन दिनों मौसमी बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। शंकरपुर के सतीश पाठक, अब्दुल वहाब और संजय करीम जैसे कई मरीज दवा लेने सीएचसी विक्रमजोत पहुंचे। ओपीडी में डॉक्टर दीपक शर्मा ने उन्हें देखा और दवाएं लिखीं। लेकिन जब मरीज दवा वितरण काउंटर पर पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि खांसी का सिरप हफ्तों से अस्पताल में नहीं है। उसने मरीजों से कहा कि वे इसे बाहर के मेडिकल स्टोर से खरीद लें। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में चल रहा आयुष्मान जन औषधि केंद्र भी महीनों से बंद पड़ा है। इससे मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
पति-पत्नी विवाद में ‘मोटा’ शब्द बना वजह, तलाक की याचिका पर...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) ने पति-पत्नी के मध्य विवाद एवं तलाक से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले पर दूरगामी फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय...
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, रशीदी बोले- सबको...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता...









































