समाजवादी पार्टी ने सोमवार को परतावल के चंदन मैरिज हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया। इसमें पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। पंचायत के दौरान पनियरा विधानसभा के पूर्व यूजन सभा अध्यक्ष अरविंद यादव ने एक अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के सामने बाहरी प्रत्याशी को टिकट न देने की मांग रखी। अरविंद यादव ने कहा कि पनियरा विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि पनियरा विधानसभा से किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट न दिया जाए। इसके बजाय, क्षेत्र के स्थानीय और पार्टी के लिए लगातार संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को ही प्रत्याशी बनाया जाए। मंच से अरविंद यादव की इस मांग के बाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच भी प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई। वक्ताओं ने समाज की राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत जरूरी है। गांव, सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए PDA के विचारों और सामाजिक न्याय के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। पंचायत के माध्यम से कार्यकर्ताओं में एकजुटता बनाए रखने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश यादव, अजय कुमार उर्फ लल्ला भैया, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, सुमन ओझा, कृष्णभान सिंह, राजेश निषाद, राज कुमार निषाद, कैलाश विश्वकर्मा, सत्यभामा सिंह, संतोष त्रिपाठी, आमिर खान, विनय यादव, प्रदीप त्रिपाठी और तसव्वर हुसैन समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































