BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कीचड़ और जलभराव से राहगीर गिरकर:शिवजोत से भोजपुरी तक जाने वाला मार्ग...

कीचड़ और जलभराव से राहगीर गिरकर:शिवजोत से भोजपुरी तक जाने वाला मार्ग कई सालों से खराब, पहले की मरम्मत भी बेअसर

0
0

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में शिवजोत गांव से भोजपुरी तक जाने वाली सड़क इन दिनों कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रही है। सड़क पर इतना पानी और कीचड़ जमा है कि राहगीर अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह परेशानी कई सालों से बनी हुई है। सड़क बनने के बाद धीरे-धीरे इसकी हालत खराब होती चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। साइकिल और बाइक निकालना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें आती हैं। बताया गया है कि कुछ समय पहले इस समस्या को लेकर दैनिक भास्कर में खबर छपी थी। खबर का असर भी दिखा और सड़क पर रैबिट/मिट्टी डालकर रास्ते को ऊंचा करने की कोशिश की गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि सही मात्रा में रैबिट नहीं डलवाने से जलभराव और कीचड़ की समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई है। ग्रामीणों की मांग है कि अगर रैबिट डलवाया जा रहा है, तो उसे पर्याप्त मात्रा में और सड़क की ऊंचाई के हिसाब से डलवाया जाए, ताकि पानी जमा न हो और लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। साथ ही, ग्रामीणों ने सड़क की पक्की मरम्मत कराने की भी मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here