BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश झाबुआ में खौफनाक वारदात, पोते के नाम जमीन करने की बात पर...

झाबुआ में खौफनाक वारदात, पोते के नाम जमीन करने की बात पर बेटे ने की बुजुर्ग की हत्या

0
0
News Desk

झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम उमरिया दरबार में जमीन के विवाद को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आरोपी सुनील ने अपने 70 वर्षीय वयोवृद्ध पिता अनसिंह डामोर की हत्या कर दी। हत्या की मुख्य वजह यह थी कि पिता अपनी दो बीघा जमीन अपने पोते (दूसरे बेटे के पुत्र) गोविंद के नाम हस्तांतरित करना चाहते थे, जबकि आरोपी सुनील उस जमीन को अपने नाम करवाने की जिद पर अड़ा हुआ था।

लाठी और लात-घूंसों से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 1 सितंबर की शाम करीब चार बजे ग्राम उमरिया सालम की है। जमीन के विवाद को लेकर आरोपी सुनील ने अपने पिता अनसिंह के साथ लाठी और लात-घूंसों से जानलेवा मारपीट की। सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आने के कारण बुजुर्ग मौके पर ही बेहोश हो गए। हमले के बाद आरोपी उन्हें इलाज के लिए पहले पारा अस्पताल, फिर झाबुआ और उसके बाद दाहोद लेकर गया, जहां उपचार के दौरान 6 सितंबर की देर रात अनसिंह ने दम तोड़ दिया।

पोते की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

कोतवाली थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि मृतक के 20 वर्षीय पोते गोविंद डामोर ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मर्ग कायम कर की गई प्राथमिक जांच, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि सुनील ने योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी सुनील डामोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here