BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बाइक पलटने से दो लोग गंभीर घायल:मिट्टी में शामिल होकर...

श्रावस्ती में बाइक पलटने से दो लोग गंभीर घायल:मिट्टी में शामिल होकर घर लौटते समय हादसा, मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर

0
7

श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-730 पर कटरा बाईपास स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास मंगलवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के मथुरा बाजार के रहने वाले मोहित पुत्र शिव कुमार (27) और आशिक अली पुत्र अली शेर (55) थे। ये दोनों इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में एक ‘मिट्टी’ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटरा बाईपास पर अन्नपूर्णा होटल के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। बाइक पलटने से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here