श्रावस्ती जिले के गिलौला विकास खंड के अकारा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शिव तांडव की खास झांकी दिखाई गई। भगवान भोलेनाथ के तांडव रूप को देखते ही पूरा पंडाल ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों ने डमरू की थाप और ढोल नगाड़ों के साथ तांडव नृत्य किया। भगवान शिव के श्रृंगार, जटा और भस्म से सजी वेशभूषा ने सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान मंच पर भक्ति और शक्ति का मेल दिखा। इस झांकी को देखने के लिए गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मौजूद रहे। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। गांववालों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम भाईचारे और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांति से पूरा हुआ।
पयागपुर में रानी शक्ति दादी महोत्सव 10 और 11 सितंबर:आयोजन को...
पयागपुर के त्रिदेव मंदिर में भादवा अमावस्या पर झुंझुनू वाली रानी शक्ति दादी का दो दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन 10 और 11...






































