BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा दिनांक 22-09-2026 को

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा दिनांक 22-09-2026 को

 

 

ग्राम सिसवारा दा० भरथापुर पर० व तहसील इकौना जनपद श्रावस्ती में हुए विवाद के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि भूमि विवाद निस्तारण हेतु राजस्व टीम तथा पुलिस टीम मौके पर गयी थी। कार्यवाही के दौरान उपस्थित कुछ महिलाओं व पुरूषों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसके दृष्टिगत शांति व्यवस्था हेतु 05 महिलाओं व 01 पुरुष को पुलिस के सरकारी वाहन से थाना भेजा जा रहा था, जिसमें वाहन में सवार श्री कमलेश कुमार पुत्र

बृजलाल नि० मदारपुरवा पुरूषोत्तमपुर वाहन का गेट खोलकर चलती गाड़ी से कुद गए जिस कारण उन्हे चोटें आयीं। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गिलौला लाया गया जहां से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया, उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया। उक्त प्रकरण में प्रथम दृष्टया लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की घोर लापरवाही परिलक्षित हुई है। जिस सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की गई है एवं सम्पूर्ण प्रकरण में राजस्व एवं पुलिस की भूमिका की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।

संबंधित खबरें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें
श्रावस्ती में हम एक हज़ार पोल अपने पैसे से ख़रीदकर देने को तैयार हैं 24 घंटे के अंदर श्रावस्ती के सभी गांवों मे विद्युत व्यवस्था बहाल हो,वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे* : *मसूद आलम खान और पढ़ें