BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

झांसी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

0
1

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। आवास विकास फौजी तिराहा के पास किराये के मकान में 28 वर्षीय शिवानी उर्फ सुधा का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला। परिजनों ने उसके पति यश ठाकुर पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आराेपित पति की तलाश में जुटी है।परिजनों के मुताबिक, रविवार रात शिवानी का पति से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान यश ने शिवानी और उसके मायके वालों के खिलाफ अभद्र बातें कहीं। मामला बढ़ने पर पास में रहने वाले मामा संतोष ने दोनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शिवानी और यश एक कमरे में सो गये, जबकि शिवानी की छोटी बहन मुस्कान दूसरे कमरे में सो रही थी।मुस्कान के अनुसार, रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच यश ने अपना बैग मांगा और कुछ सामान लेने की बात कही। बैग लेने के बाद उसने दोनों कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी और वहां से चला गया। सुबह करीब पांच बजे मुस्कान ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।सुबह करीब नौ बजे शिवानी का भाई अनिकेत घर पहुंचा। उसने बाहर से बंद कुंडी खोली तो शिवानी जमीन पर बेसुध पड़ी थी। उसके कान से खून निकल रहा था और गले पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शिवानी मूल रूप से दतिया के इंदरगढ़ की रहने वाली और करीब तीन महीने से झांसी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद पति द्वारा मारपीट किए जाने से परेशान होकर उसने झांसी में अलग कमरा लिया था सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पति से विवाद की बात सामने आई है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here