BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश करमहिया में दिखा तेंदुआ, बकरियों का किया शिकार:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग...

करमहिया में दिखा तेंदुआ, बकरियों का किया शिकार:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने और आबादी से दूर छोड़ने की मांग

0
4


महाराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के करमहिया नौका टोला में रात में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में डर फैल गया है। तेंदुए ने एक बकरी का शिकार भी किया है। आबादी वाले इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण रात में लाठी-डंडों से उसे खदेड़ते दिखे। ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी सावधान रह रहे हैं। लोगों को अपने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। स्थानीय निवासी दलीप कुमार, फैज रमजान, रमेश, गुलसन और राजेंद्र ने बताया कि रात के समय इलाके में तेंदुआ दिखा था। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि गांव में घरों के साथ कई स्कूल भी हैं, इसलिए तेंदुए का यहां होना चिंता की बात है। वन विभाग की टीमों ने मौके पर जांच की है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों ने वन्यजीव विभाग के रेंजर सुनील राव (निचलौल) से मामले पर ध्यान देने और इलाके में टीम भेजकर तेंदुए की तलाश तेज करने की मांग की है। उन्होंने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से किसी भी हादसे को रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here