BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लालपुर विशुनपुर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:पहाड़ी नाले की झाड़ी...

लालपुर विशुनपुर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:पहाड़ी नाले की झाड़ी में घुसा, वन विभाग ने निगरानी शुरू की, पिंजरा भी लगाया गया

0
1


ललिया थाना क्षेत्र के लालपुर विशुनपुर गांव में बुधवार रात हेगहा पहाड़ी नाले में एक तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में डर फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ पहाड़ी नाले की झाड़ी में घुस गया था, जिसे लोगों ने शोर मचाकर वहां से भगा दिया। बजरडीह के प्रधान प्रतिनिधि संजू सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद ग्रामीण खेतों की तरफ जाने से बच रहे हैं। सिंहपुर के प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि एक दिन पहले परसहवा के गन्ने के खेत में तेंदुए ने एक सियार का शिकार किया था। ग्रामीणों के अनुसार, लालपुर विशुनपुर, बजरडीह, मदारगढ़, कमदी, उपटहवा और चैलहवा सहित आसपास के गांवों में तेंदुए को लेकर भय बना हुआ है। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि वन विभाग की टीम इलाके की निगरानी कर रही है। रमनगरा गांव में एक पिंजरा लगाया गया है और उसमें बकरी बांधकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here