BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश प्रचार के अभाव में आरोग्य मेले से ग्रामीणों की दूरी:छावनी पीएचसी पर...

प्रचार के अभाव में आरोग्य मेले से ग्रामीणों की दूरी:छावनी पीएचसी पर सिर्फ 16 मरीज पहुंचे, डॉक्टर ने जांच कर दीं दवाएं

0
2


छावनी पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। इसमें मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभय चौधरी ने मरीजों की जांच की। दोपहर 2 बजे तक कुल 16 मरीजों को देखा गया। मेले में खांसी, सर्दी और बुखार से जुड़े ज्यादा मरीज आए थे। डॉ. चौधरी ने सभी की जांच कर उन्हें जरूरी सलाह और दवाएं दीं। अस्पताल में फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। उन्होंने मरीजों की मदद की और मेले को सफल बनाने में सहयोग दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का प्रचार ठीक से नहीं हो पाता है। इस वजह से लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। उनका मानना है कि रविवार को लगने वाला यह मेला भी आम दिनों जैसा ही रहता है, क्योंकि कम लोग ही पहुंच पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here