BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पैकोलिया दुधौरा में घटिया आरसीसी सड़क बनी, जगह-जगह उखड़ी:गिट्टी-मोरंग भी खराब, मोटाई...

पैकोलिया दुधौरा में घटिया आरसीसी सड़क बनी, जगह-जगह उखड़ी:गिट्टी-मोरंग भी खराब, मोटाई भी कम होने से गुणवत्ता पर सवाल

0
1

विक्रमजोत ब्लॉक की पैकोलिया पंचायत के दुधौरा गांव में बनी आरसीसी सड़क खराब मटेरियल से बनाई गई है। इस वजह से सड़क कई जगह से उखड़ गई है। इससे सड़क की क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क बनाने में इस्तेमाल हुई गिट्टी और मोरंग भी खराब है। शिकायत है कि आरसीसी सड़क की मोटाई चार इंच होनी चाहिए थी, लेकिन कई जगह इसे सिर्फ दो इंच ही डाला गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने पैसों का गलत इस्तेमाल कर खराब मटेरियल से यह आरसीसी सड़क बनवाई है। इससे सड़क की क्वालिटी और मजबूती पर असर पड़ेगा। इस मामले पर विक्रमजोत के खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। नियमों के मुताबिक कार्रवाई भी होगी।