श्रावस्ती जिले के निरहा ग्राम सभा में सड़क किनारे घरों के सामने एक तालाब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में स्थित इस तालाब से लगातार दुर्गंध आती है और मच्छरों का प्रकोप रहता है। स्थानीय लोगों को इस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। तालाब में जलीय जीवों के होने की संभावना भी बनी रहती है। ग्रामीणों को अपने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती है। उन्हें डर रहता है कि कहीं खेलते हुए बच्चे तालाब की ओर न चले जाएं। जब तक बच्चे बाहर से घर नहीं आ जाते, तब तक अभिभावकों को परेशानी बनी रहती है। इस संबंध में स्थानीय लोगों राकेश, संतोष, उमेश, हरीश और छोटू ने अपनी परेशानी बताई है।
चार साल से टूटी नाली, सड़क पर बह रहा पानी:सोहगौरा में...
मिठौरा विकासखंड के सोहगौरा ग्राम सभा के समय टोला में जल निकासी की व्यवस्था खराब है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।...








































