BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आकाश और विंध्येश का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा...

आकाश और विंध्येश का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया परिणाम, गांव में खुशी का माहौल

0
0

बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र के देवख़ाल गांव निवासी आकाश सिंह और विंध्येश विक्रम सिंह का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। आकाश सिंह गांव के शैलेंद्र सिंह के बेटे हैं, जबकि विंध्येश विक्रम सिंह चिंतामणि सिंह के बेटे हैं। उनकी सफलता पर लोगों ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और लगातार कोशिशों से यह मुकाम हासिल किया है। चयन की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की। अजय सिंह, अजीत प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, वीरू सिंह, संजय सिंह और दीपक पांडेय समेत कई लोगों ने आकाश सिंह और विंध्येश विक्रम सिंह से मिलकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर शुभचिंतकों ने कहा कि सरकारी सेवा में उनका चयन आकाश और विंध्येश की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए आगे भी सफलता की नई ऊंचाइयां छुएंगे। परिजनों ने बताया कि आकाश सिंह और विंध्येश विक्रम सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगातार मेहनत की थी। उनकी इस सफलता से गांव के दूसरे युवाओं को भी ऐसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। शुभचिंतकों ने आकाश सिंह और विंध्येश विक्रम सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का पल है।