BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चंदन कोटिया में हल्की बारिश से सड़क पर भरा पानी:वकार हैदर उर्फ...

चंदन कोटिया में हल्की बारिश से सड़क पर भरा पानी:वकार हैदर उर्फ जीनू के घर के सामने तालाब बनी सड़क, ग्रामीणों को परेशानी

0
1

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। हल्की बारिश होते ही यहां की मुख्य सड़क तालाब जैसी बन जाती है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में वकार हैदर उर्फ जीनू के घर के पास पानी भरने की स्थिति बहुत गंभीर है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से पैदल चलने वालों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। पानी लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच गया है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करने और सड़क ठीक कराने की अपील की है।