BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विमल अग्रहरि का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन:दुबौलिया के ऊंजी मुस्तहकम में...

विमल अग्रहरि का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन:दुबौलिया के ऊंजी मुस्तहकम में खुशी का माहौल, परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

0
2

बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के ऊंजी मुस्तहकम गांव के रहने वाले विमल अग्रहरि का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। विमल अग्रहरि गांव निवासी शिवकुमार अग्रहरि उर्फ पप्पू अग्रहरि के बड़े बेटे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और लगातार कोशिशों से यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों ने कहा कि विमल की यह सफलता उनकी मेहनत और पक्के इरादे का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विमल जूनियर असिस्टेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और आगे भी नई ऊंचाइयां छुएंगे। समाजसेवी अभिनंदन सिंह विशाल के साथ गौरव सिंह, प्रिंस सिंह, रिंकू सिंह, विपिन अग्रहरि, हर्ष अग्रहरि, शिवांग अग्रहरि, शनि अग्रहरि, राजेश अग्रहरि और आशु अग्रहरि ने विमल अग्रहरि को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि विमल का चयन पूरे गांव के लिए गर्व का पल है। उनकी सफलता से क्षेत्र के दूसरे युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।