BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जलालपुर में जलभराव से गन्ने की फसल बर्बाद:किसानों को भारी नुकसान, निकासी...

जलालपुर में जलभराव से गन्ने की फसल बर्बाद:किसानों को भारी नुकसान, निकासी न होने से बढ़ी परेशानी

0
2


बहराइच के विशेश्वरगंज विकासखंड की ग्राम सभा जलालपुर में जलभराव के कारण किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से फसल पर बुरा असर पड़ रहा है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्राम निवासी लक्ष्मीनारायण पांडेय (पुत्र बिंद्रा प्रसाद), प्रमोद वर्मा (पुत्र जगदीश वर्मा), धनीराम (पुत्र भुसइली) और अयोध्या प्रसाद ने बताया कि जलभराव के कारण खेतों में खड़ी गन्ने की फसल खराब होने लगी है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते पानी नहीं निकाला गया, तो फसल को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।