BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बिस्मिल नगर पिपरिया में रास्ते पर कूड़े का अंबार:कई दिनों से जमा...

बिस्मिल नगर पिपरिया में रास्ते पर कूड़े का अंबार:कई दिनों से जमा कूड़ा फैला रहा बीमारियां, पास में स्कूल और RO प्लांट

0
1

सिसवा बाजार के वार्ड नंबर 10 बिस्मिल नगर पिपरिया में रास्ते पर कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा है। इससे वहां के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी और बारिश के कारण कूड़ा सड़ रहा है। इससे आसपास तेज बदबू फैल रही है और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है। खास बात यह है कि जहां कूड़ा फेंका जा रहा है, उसके ठीक बगल में एक प्राइमरी स्कूल और नया सरकारी आरओ प्लांट लगा हुआ है। कूड़े के ढेर के कारण वहां अक्सर जहरीले कीड़े दिखाई देते हैं। इसी रास्ते से राहगीर और स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। कूड़े की वजह से उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। वहां के लोगों ने बताया कि इस कूड़े के कारण खाना खाना भी मुश्किल हो गया है। खाने पर बहुत सारी मक्खियां बैठती हैं, जिन्हें देखकर खाना खाने का मन नहीं करता।