BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में रास्ते पर कई महीनों से भरा पानी:राहगीरों और स्कूली बच्चों...

श्रावस्ती में रास्ते पर कई महीनों से भरा पानी:राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत, प्रशासन से समाधान की मांग

0
3

श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा से कोरियन पुरवा जाने वाले रास्ते पर कई महीनों से पानी भरा हुआ है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। राहगीर इसी भरे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को होती है। सुबह स्कूल जाते समय जलभराव के कारण बच्चों की किताबें और स्कूल ड्रेस खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ते को ऊंचा बनाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी न हो।