मिठौरा विकासखंड के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव में बारिश के दिनों में सफाई व्यवस्था खराब होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं, जिससे पानी निकलने में दिक्कत हो रही है। नालियों में गंदा पानी जमा होने से कीड़े बजबजा रहे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिस वजह से नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। बारिश का पानी नहीं निकल पाने से कई जगहों पर सड़क पर पानी भर गया है और कीचड़ हो गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास के लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामवासी सदरे आलम, मुनीर, अलाउद्दीन और हसीबुझिसा ने बताया कि नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से नालियों की जल्द सफाई कराने और पानी निकलने की ठीक व्यवस्था करने की मांग की है।
बहराइच में आबादी के अंदर घुसा तेंदुआ:ग्रामीणों में दहशत, पिंजरा और...
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा दौलतपुर के चमारन पुरवा में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ आबादी के बीच घुस आया। इससे ग्रामीणों...








































