श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के पुरुषोत्तमपुर गांव में राप्ती नदी का कटान लगातार तेज हो रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव के चारों ओर पानी भर गया है। कटान से प्रभावित इलाके की ओर जाने वाला रास्ता भी लगभग बंद हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने और कटान तेज होने से तटवर्ती ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सिसवारा पुल बनने के बाद नदी का तेज बहाव सीधे पुरुषोत्तमपुर गांव की तरफ मुड़ गया है। इस वजह से मिट्टी लगातार नदी में समाती जा रही है और कटान का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को आवेदन दिए गए हैं। उन्होंने मजबूत बांध और कटान रोकने के काम कराने की मांग की है, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई पक्का समाधान नहीं हो पाया है। लगातार बढ़ते कटान के कारण गांव और ग्रामीणों की खेती की जमीन पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण सचिन तिवारी, उमेश शर्मा, अहमद अली और सलाउद्दीन ने प्रशासन से तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात देखने की अपील की है। उन्होंने राप्ती नदी के कटान से गांव को बचाने के लिए मजबूत बांध बनाने की मांग की है।
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान...
नई दिल्ली
ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026: पीयूष गोयल का साझा बाजार और गैर-टैरिफ बाधाओं को हटाने का बड़ा आह्वान
नई दिल्ली| केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री...








































