BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती के दीकौली में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:क्रॉस नाली न...

श्रावस्ती के दीकौली में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:क्रॉस नाली न होने से आवागमन पर असर, लोग परेशान; मच्छर का आतंक भी बढ़ा

0
4
श्रावस्ती के दीकौली में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:क्रॉस नाली न होने से आवागमन पर असर, लोग परेशान; मच्छर का आतंक भी बढ़ा

श्रावस्ती जिले के दीकौली ग्राम सभा में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। यहां क्रॉस नाली न होने के कारण दुर्गंधयुक्त पानी सीधे सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य वाहन चालक अक्सर गंदे पानी से भीग जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। छोटे बच्चे भी इस नाली को पार करते समय अक्सर इसमें गिर जाते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बना रहता है। सड़क के दोनों ओर घर होने के कारण इस जमा पानी से मच्छरों का आतंक भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। स्थानीय निवासियों राजन, राम कुमार, उमेश, हरीश और कन्नी ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।