BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चाबी लगाते ही अनियंत्रित हुई पिकअप:पेड़ से टकराई, 32 श्रद्धालु घायल, एक...

चाबी लगाते ही अनियंत्रित हुई पिकअप:पेड़ से टकराई, 32 श्रद्धालु घायल, एक वृद्ध महिला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

0
0

श्रावस्ती के इकौना में शुक्रवार सुबह एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 32 श्रद्धालु घायल हो गए। ये सभी सीताद्वार मंदिर से बेचूबाबा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। घायलों में एक वृद्ध महिला के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र से करीब 32 श्रद्धालु गुरुवार को पिकअप से सीताद्वार मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने रात मंदिर परिसर में बिताई। शुक्रवार सुबह दर्शन और पूजा के बाद सभी इकौना के बेचूबाबा मंदिर जाने के लिए पिकअप में सवार हुए। बताया गया कि चालक के आने से पहले ही एक यात्री ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। उसने पिकअप की चाबी लगाकर गाड़ी स्टार्ट कर दी। गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और मंदिर के पास एक बाग में पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना लाया गया। वहां डॉक्टर अंकित अग्रवाल, फार्मासिस्ट रवि त्रिपाठी और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका इलाज शुरू किया। घायलों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसे में 65 साल की बिट्टू देवी पत्नी सिराते के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बहराइच के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज पाने वालों में संतराम (40), रिशा (30), फुल्कोरा (60), सुनीता (38), रामचंद्र (45), रवि (12), गुरगा (50), कलावती (50) और गंगा देवी (40) समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। जिन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना देकर गांव भेज दिया गया।