BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दिवंगत प्रधान प्रतिनिधि के परिवार को दी 51हजार की मदद:बनकटी के ब्लॉक...

दिवंगत प्रधान प्रतिनिधि के परिवार को दी 51हजार की मदद:बनकटी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बरहआ के सुरेंद्र कुमार के परिवार को आर्थिक सहायता दी

0
1

विकासखंड बनकटी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह ने बरहआ के दिवंगत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार उर्फ गप्पू के परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। प्रधान संघ ने अपने सहयोगी रहे सुरेंद्र कुमार के निधन के बाद उनके परिवार की मदद के लिए यह कदम उठाया। प्रधान संघ के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और भाजपा नेता रामायण सिंह के खास सहयोग से यह राशि जुटाई गई। यह आर्थिक मदद सुरेंद्र कुमार की पत्नी अंजनी चौधरी को दी गई। इस मौके पर प्रधान संघ के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने सुरेंद्र कुमार के परिवार के प्रति दुख जताया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण सिंह, वरिष्ठ ग्राम प्रधान राजेंद्र चौधरी, बबलू दुबे, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, लक्ष्मी गुप्ता, शरद शर्मा और ओमप्रकाश शुक्ला समेत कई प्रधान साथी मौजूद थे। प्रधान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि बनकटी का प्रधान संघ अपने साथियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा है। संगठन की कोशिश है कि किसी भी प्रधान परिवार पर मुश्किल आने पर सभी साथी मिलकर उनकी मदद करें। प्रधान संघ ने आर्थिक सहयोग देने वाले सभी ग्राम प्रधानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी अपने साथियों और उनके परिवारों की हरसंभव मदद करता रहेगा।