विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी शुक्रवार को पहली बार क्षेत्र में पहुंचे। वे विहिप के स्थापना दिवस और अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर छावनी तिराहे पर आए थे। छावनी तिराहे पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और वंदे मातरम् के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें हनुमान जी की प्रतिमा भी भेंट की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में दीपक पंडित, अंकित भट्ट, अनिल सिंह बब्बू, अशोक सिंह, सुरेश सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे।
गिरते पानी में डेब नदी के ऊपर तार बदलने का सफलतापूर्वक...
भोपाल : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड खरगोन जिले के दक्ष और सेवाभावी कर्मचारियों ने वर्षा के बाद भी नदी के दोनों...







































