BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नहर में कूदी महिला को दो छात्रों ने बचाया:मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज...

नहर में कूदी महिला को दो छात्रों ने बचाया:मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के दो छात्रों को मिलेगा सम्मान

0
0

निचलौल में सातपांच पुल के पास एक महिला नहर में कूद गई। उसे डूबता देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। बताया गया कि करीब 30 साल की यह महिला जहदा की रहने वाली है। वह किसी वजह से सातपांच पुल के पास पहुंची थी। कुछ देर पुल पर खड़े रहने के बाद उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख वहां से गुजर रहे मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के 10वीं क्लास के छात्र कृष्णा गुप्ता (सेखुई निवासी) और सद्दाम हुसैन (कोहड़वल निवासी) तुरंत नहर में कूद गए। दोनों छात्रों ने सूझबूझ से काम लिया और महिला को संभालकर बाहर निकाल लिया। घटना की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्रों के इस साहसिक काम की जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर प्रवीण पुलिंथनाथ ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों ने मानवता और हिम्मत की मिसाल पेश की है। प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों को स्कूल की असेंबली में सम्मानित करने और इनाम देने का एलान किया है। दोनों छात्रों की हिम्मत और फुर्ती की इलाके में काफी तारीफ हो रही है।