BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में सड़क पर लगा जाम:बस के नीचे आई बोतल, छींटे पड़े...

फरेंदा में सड़क पर लगा जाम:बस के नीचे आई बोतल, छींटे पड़े तो रोककर किया हंगामा; पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

0
0

महराजगंज के फरेंदा में डाक बंगले के पास शुक्रवार को दो युवकों ने सरकारी बस रोककर हंगामा कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बस के नीचे एक बोतल आ गई थी। बस आगे बढ़ी तो बोतल से पानी के छींटे दोनों युवकों पर पड़ गए। इसी बात को लेकर युवकों ने बस रोक ली और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस पहुंची तो हिरासत में लिए गए युवक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।