श्रावस्ती के जमुनहा तहसील क्षेत्र में रामगढ़ी दुर्गापुर के शिव मंदिर परिसर में कन्हैया जी की छठी मनाई गई। इस मौके पर धार्मिक संगीत कार्यक्रम और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर शाम तक मंदिर परिसर भक्ति गीतों और भजनों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और दूसरे धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां दिखाई गईं। रंग-बिरंगी सजावट और सुंदर झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर लोग भक्ति में लीन दिखे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। कार्यक्रम खत्म होने पर सभी को प्रसाद बांटा गया। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला।
मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, इंदौर में जांच के...
इंदौर। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में...








































