बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत का आयोजन किया गया। यह पंचायत ग्राम पंचायत सावडीह कठौतिया में हुई, जिसकी अगुवाई किसान नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंधु चौधरी ने की। पंचायत में किसानों की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य मांग उत्तर प्रदेश सरकार से गन्ने का रेट 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की थी। इसके अलावा, किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस पंचायत में पूर्वांचल उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष जयराम वर्मा, जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, सत्यप्रकाश दुबे, सीताराम चौधरी, रामपाल सिंह, सुभावती देवी और पंडा यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसान नेता बंधु चौधरी ने शासन और प्रशासन से गन्ने का उचित रेट तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनकी लागत के हिसाब से मुनाफा मिल सकेगा। उन्होंने मिल प्रशासन से भी किसानों की समस्याओं को लेकर मांग की है।
नेवरिया में सड़क नहीं, बारिश में तालाब बनी सड़क:ग्रामीणों को आने-जाने...
श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड के नेवरिया गांव में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर...







































