BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश पोंदली में सड़क-नाली नहीं:दशकों से इंतजार, बारिश में जलभराव से बढ़ती परेशानी

पोंदली में सड़क-नाली नहीं:दशकों से इंतजार, बारिश में जलभराव से बढ़ती परेशानी

0
0
पोंदली में सड़क-नाली नहीं:दशकों से इंतजार, बारिश में जलभराव से बढ़ती परेशानी

श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर सेमरहनिया ग्राम पंचायत के पोंदली गांव के लोग दशकों से पक्की सड़क और पानी निकासी की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से उनके हिस्से में सड़क के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी है। स्थानीय निवासी विनोद, रक्षाराम, सतीश, पूजा देवी और राजकुमारी ने बताया कि गांव के दूसरे हिस्सों में सड़क और नाली की सुविधा है। लेकिन उनके मोहल्ले में न सड़क है और न ही पानी निकलने की कोई व्यवस्था है। बारिश के दौरान यहां जलभराव की स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रधान से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रधान द्वारा बजट न होने की बात कही जाती है। ग्रामीणों ने अब बड़े अधिकारियों से जल्द सड़क और पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।