BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश त्रिलोकीगोढ़ी में घर में घुसा जहरीला सांप:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया,...

त्रिलोकीगोढ़ी में घर में घुसा जहरीला सांप:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, कुछ महीने पहले बच्ची की सांप काटने से जान गई थी

0
3


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में आने वाले त्रिलोकी गोढ़ी गांव में शनिवार को एक घर के अंदर अचानक जहरीला सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घर में मौजूद परिवार के लोग डर गए। देखते ही देखते यह खबर आसपास के ग्रामीणों तक पहुंची और मौके पर भीड़ जमा हो गई। यह जहरीला सांप मनोहर यादव के घर में था। परिवार के लोगों ने सांप को खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय वन विभाग को जानकारी देना सही समझा। इसके बाद अशोक यादव की मदद से वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। जानकारी मिलने पर वन विभाग के वाचर बेफई यादव और चुन्ना यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी से सांप को रेस्क्यू किया और सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद घर के लोगों और ग्रामीणों ने राहत महसूस की। त्रिलोकी गोढ़ी और आसपास के गांवों में सांप काटने की घटनाओं को लेकर पहले से ही डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले गांव में ही एक बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई थी। इसके अलावा कई और ग्रामीणों को भी सांप काट चुका है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा था। मनोहर यादव के घर में जहरीला सांप मिलने से ग्रामीणों में काफी डर फैल गया था। हालांकि, वन विभाग को समय पर जानकारी मिलने और वाचरों द्वारा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लेने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की।