BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में अलग कोटेदार नियुक्त करने की मांग:अंगूठा लगवाकर राशन न देने...

बहराइच में अलग कोटेदार नियुक्त करने की मांग:अंगूठा लगवाकर राशन न देने का कोटेदार पर आरोप

0
1


बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र के आंबा गांव में सरकारी राशन वितरण को लेकर शनिवार को कार्डधारकों ने हंगामा किया। आंबा स्थित सरकारी राशन की दुकान पर दर्जनों महिलाओं समेत कई कार्डधारक जमा हुए। ग्रामीणों ने कोटेदार पर कई महीनों से मनमानी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कोटेदार अंगूठा लगवाकर बिना राशन दिए पर्ची थमा देता है। ग्रामीणों ने बताया कि आंबा की राशन दुकान से आंबा के साथ नई ग्राम पंचायत बिछिया के कार्डधारकों को भी राशन मिलता है। शनिवार को बिछिया, आंबा, भवानीपुर, भरथापुर और तेलागौड़ी गांवों के लोग राशन लेने पहुंचे थे। कार्डधारक नाराज हो गए आरोप है कि कोटेदार ने पहले उनसे अंगूठा लगवाया। फिर पर्ची देकर अगली बार राशन लेने को कहा। इस पर कार्डधारक नाराज हो गए और तुरंत राशन देने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख कोटेदार राशन खत्म होने की बात कहकर वहां से चला गया। कार्डधारकों बलविंद्र कौर, मुस्ताक अली, आसिया बानो, रूबी, नूरजहां, गायत्री देवी, आमिर हसन, विपिन, राधिका, हसीबून, समीर, ननकऊ, चंद्रा देवी, रईशा खातून और महेंद्र चौहान ने बताया। उनके पास पिछले कई महीनों की राशन पर्चियां हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला है। कार्डधारक राशन से वंचित ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार सौ से ज्यादा कार्डधारक राशन से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जंगल के रास्ते पांच से दस किलोमीटर दूर आंबा की दुकान तक पैदल, साइकिल और रिक्शे से जाना पड़ता है। कई चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। बिछिया के लोगों का आरोप है कि विशुनापुर और फकीरपुरी की दुकानों पर भी उन्हें राशन देने से मना कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि बिछिया ग्राम पंचायत में अलग कोटेदार नियुक्त किया जाए। इससे राशन वितरण की व्यवस्था ठीक हो सकेगी।