बस्ती साउघाट के कई इलाकों में शाम के समय अक्सर बिजली गुल रहती है। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। तेलियाड़ी, चमनगंज, बड़कुइया, परसा, जाफर, पटखौली, खजोला, महरीपुर और कटेसर जैसे क्षेत्रों में यह समस्या ज्यादा है। दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को बिजली न होने से लोग परेशान हैं। खासकर छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत आती है। अंधेरे के कारण आम लोगों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी कपूर चंद्र उजागर, मेवालाल, महेश, विपिन कुमार, चंद्रशेखर और आलोक कुमार ने बताया कि शाम को बिजली न होने से गुस्सा बढ़ रहा है। बरसात के मौसम में तेज गर्मी के कारण सांप जैसे जहरीले जानवरों का खतरा भी बना रहता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़...
बेमेतरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस...








































