BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश किशोर-किशोरियों को पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया:एमआरके जूनियर हाईस्कूल में...

किशोर-किशोरियों को पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया:एमआरके जूनियर हाईस्कूल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

0
8

शनिवार को एमआरके आदर्श जूनियर हाईस्कूल धनहा नायक में किशोर-किशोरियों के लिए पोषण पर एक जागरूकता और काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर-किशोरियों को संतुलित आहार और साफ-सफाई के बारे में बताया। काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि किशोरावस्था में शरीर के सही विकास के लिए पौष्टिक और संतुलित भोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को खाने में सभी तरह के खाद्य पदार्थ शामिल करने और समय पर भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और पौष्टिक आहार लेने पर जोर दिया। गुप्ता ने खाना खाने से पहले ‘सुमन-के’ विधि से हाथ धोने के सात तरीकों की भी जानकारी दी। किशोरियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल और मासिक धर्म के दौरान विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। इस दौरान किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन और आयरन की गोलियां भी बांटी गईं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में किशोर-किशोरियां मौजूद रहे।