BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिसवा में बिजली चोरी पर 15 लोगों पर FIR:3.60 लाख रुपए वसूले,...

सिसवा में बिजली चोरी पर 15 लोगों पर FIR:3.60 लाख रुपए वसूले, 55 कनेक्शन काटे; अभियान जारी

0
0

शनिवार शाम सिसवा में बिजली विभाग ने बिजली चोरी और बकाया बिल वसूली के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। विभाग ने 3 लाख 60 हजार रुपए वसूले और 55 कनेक्शन भी काटे। यह अभियान सिसवा बिजली उपकेंद्र की टीम ने जूनियर इंजीनियर सत्यम गोंड की अगुवाई में चलाया। सिसवा नगरपालिका के साथ संडा खुर्द, कटहरी और कई दूसरी जगहों पर भी छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान बिजली चोरी, कनेक्शन बाईपास और बकाया बिल के कई मामले सामने आए। विभाग ने कुल 15 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई। बकायेदारों से पैसे वसूलने का अभियान भी साथ-साथ चलाया गया। इसमें विभाग ने 3 लाख 60 हजार रुपए वसूल किए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में दिनभर बिजली चोरी करने वालों के बीच हड़कंप मचा रहा। जूनियर इंजीनियर सत्यम गोंड ने बताया कि बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों से पैसे वसूलने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। जांच में चोरी या नियमों के खिलाफ कनेक्शन मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली का इस्तेमाल सही कनेक्शन से करें और बकाया बिल का समय पर भुगतान करें। विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसी ही अचानक जांच और छापेमारी जारी रहेगी। इस अभियान में शिवनाथ, प्रदुम्न, संजय समेत बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।