मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सहारिया कटकुइया गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के मुताबिक, गांव के रहने वाले कासिम अली (40) ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब छह बजे संपत्ति को लेकर आयशा (55), रुकसाना (30) और राजाबाबू (30) से उनका विवाद हो गया। कासिम का आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें गाली-गलौज दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की सूचना पर मल्हीपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। एफआईआर में उपनिरीक्षक धनेश कुमार दीक्षित को जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा प्रत्याशी पति और बच्चे समेत लापता
बारां। राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां...







































