महराजगंज
जनपद महराजगंज के गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास रविवार को सड़क हादसे में एक ट्रक (कंटेनर) चालक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास रविवार को सड़क हादसे में एक ट्रक (कंटेनर) चालक की मौत हो गई। चालक ढाबे पर खाना खाने के लिए कंटेनर खड़ा कर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार व उसके चालक की तलाश में जुटी है।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026










































