BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में कांवर यात्रा में युवती से मारपीट, मोबाइल छीना:4 युवकों पर...

श्रावस्ती में कांवर यात्रा में युवती से मारपीट, मोबाइल छीना:4 युवकों पर गाली-गलौज का आरोप, एक गिरफ्तार

0
0

श्रावस्ती में कांवर यात्रा के दौरान एक युवती से मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र की युवती ने चार युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है और बाकी आरोपियों को ढूंढ रही है। करीब 20 साल की युवती बेगमपुर रानी शहर की रहने वाली है। उसने बताया कि वह कांवरियों के साथ जंगलीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी। युवती का आरोप है कि सुजानडीह जंगल के पास मजार के सामने चार युवकों ने उसे रोका। उन्होंने गाली-गलौज की और लात-घूंसों व डंडे से उसे मारा। इसके बाद जब वह मिर्जापुर की तरफ जाने लगी, तो मिर्जापुर चौराहे पर भी युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने युवती का मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि मोबाइल से इंस्टाग्राम, फेसबुक और दूसरी चीजें हटा दी गईं। युवकों ने उसे दोबारा मारने की कोशिश भी की। युवती ने बताया कि उसने लोगों के बीच जाकर खुद को बचाया। उसने युवकों पर पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया है, जबकि बाकी आरोपियों को ढूंढा जा रहा है।